फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: मतदाता सूची देखने बूथों पर पहुंचे लोग, विशेष कैंप में दिखी जागरूकता

लखीमपुर खीरी में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को दूसरे दिन भी जिले के विभिन्न बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। अवकाश का दिन होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपने बूथों पर पहुंचे और मतदाता सूची में अपना व परिवार के सदस्यों का नाम देखा। लोगों ने सूची में दर्ज नाम, पता और अन्य विवरणों का मिलान कर जरूरी जानकारी जुटाई। शहर के सदर विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा, पीके इंटर कॉलेज और एड कॉलेज समेत कई बूथों पर लोग मतदाता सूची देखने पहुंचे। इस दौरान कहीं नामों की स्पेलिंग में त्रुटियां मिलीं तो कहीं कुछ मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिले। कई परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग स्थानों पर दर्ज होने की स्थिति भी सामने आई। मतदाता सूची में कमियां मिलने पर लोगों ने बीएलओ से संपर्क कर उन्हें दुरुस्त कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एडीएम ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विशेष कैंप के जरिए लोगों को अपने मताधिकार से जुड़े विवरणों की जांच करने का अवसर मिला। लोगों की भागीदारी से अभियान के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली। अधिकारियों का जोर है कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो और दर्ज विवरणों में किसी तरह की त्रुटि न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें