फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं ने बांधा समां, तालियों से गूंजता रहा पंडाल

लखीमपुर खीरी के रकेहटी कस्बा स्थित एक बरातघर में शनिवार रात में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। किसी ने राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगाया तो किसी ने नारी सम्मान, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्य के माध्यम से खूब तालियां बटोरीं। कानपुर से आईं कवयित्री अंकिता शुक्ला ने मां वंदना से काव्य पाठ की शुरुआत की। उन्होंने बेटियों के प्रति समाज की सोच और कन्या भ्रूण हत्या पर सवाल उठाते हुए अपनी रचना सुनाई। उनकी प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद महिलाओं को भावुक कर दिया। मेरठ के कवि सौरभ जैन सुमन ने राष्ट्रभक्ति पर कविताएं सुनाईं। गाजियाबाद की कवयित्री डॉ. शिखा दीप्ति दीक्षित ने प्रेम और रिश्तों की संवेदनाओं को अपनी पंक्तियों में पिरोया। मध्य प्रदेश के खंडवा से आए नेत्रहीन कवि अकबर ताज ने कौमी एकता और रामभक्ति पर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इसके अलावा प्रयागराज के डॉ. श्लेष गौतम, बाराबंकी के हास्य-व्यंग्य कवि प्रमोद पंकज, लखीमपुर के कमल पांडेय, विशेष शर्मा आदि ने कविता पाठ किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें