फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: 40 किमी साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश, हर रविवार आयोजन की तैयारी

Sun, 22 Nov 2026 04:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार सुबह करीब 25 लोगों ने साइकिल चलाकर सेहतमंद रहने का संदेश दिया। भीरा से बस्तौला चौराहे तक करीब 40 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली गई। संदेश दिया कि स्वस्थ रहने के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में व्यायाम और साइकिलिंग को शामिल करना जरूरी है।

फिट इंडिया अभियान से जुड़े आलोक गुप्ता, अधिवक्ता रिंकू सिंह ने बनाई और ध्रुवराज सिंह ने विशेष सहयोग से रविवार को इस अभियान का शुभारंभ। पहली बार आयोजित इस साइकिल राइड में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

साइकिल राइड में आदित्य शुक्ला, अनुज कुमार, हरिवंश सिंह, राहुल खन्ना, अमित पाल आदि 25 लोग शामिल हुए। रिंकू सिंह ने बताया कि पहली बार किए गए इस प्रयास को आगे नियमित रूप देने की योजना है। अब प्रत्येक रविवार को साइकिल राइड आयोजित करने की तैयारी है, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें