अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में शनिवार को मलेशिया, म्यांमार, श्रीलंका और वियतनाम समेत कई देशों के बौद्ध पर्यटक पहुंचे। मलेशिया के 45 और म्यांमार के 22 पर्यटकों ने भंते अशोक के नेतृत्व में महापरिनिर्वाण मंदिर में तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान पर्यटकों ने विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।