नारायणी नदी का जलस्तर कम होने लगा है। कटान स्थल पर पानी का बहाव कम हो गया है। दोपहर दो बजे कटान स्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पांच बाढ़ खंड विभाग के चीफ इंजीनियर बंधे पर जमे हैं। पहले रिंग बांध बांधने का कार्य शुरू किया गया है। बोल्डर,मिट्टी व रिंग बांध ठीक कराने के लिए जरूरी सामान कटान स्थल पर पहुंचाया जा रहा है। पानी का बहाव कम होने के बाद अफसरों के साथ साथ गांव के लोगों ने राहत की सांस लिया है।