जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, रविंद्रनगर में शनिवार को मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं जनपदीय स्काउट-गाइड बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने बैंड वादन और अनुशासन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।