अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियम और महिला अपराध से जुड़ी कई जानकारी दी गई, वहीं सदर क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी प्रश्नों का जवाब दिए।