बाल दिवस पर शनिवार को कंपोजिट स्कूल कसया में बैगलेस डे के तहत बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने खान-पान के विभिन्न स्टॉल लगाकर अपने हाथों से तैयार व्यंजनों की बिक्री की। इस दौरान बच्चों ने पाक कला, रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, उद्यमशीलता और आत्मविश्वास विकसित करना था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।