फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीन के झगड़े में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग समेत परिवार के चार सदस्य घायल

एटा के अलीगंज में जमीन के विवाद ने नगला तारा गांव में हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और जमीन को लेकर चल रही तनातनी के बीच दो पक्ष आमने-सामने आ गए। परिवार के सदस्यों को घेरकर मारपीट की और गड़ासे से हमला कर दिया। घटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता, उनकी पुत्रवधू और दो बेटियां घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नगला तारा गांव की है, जहां मारपीट में 60 वर्षीय आसाराम पुत्र अंतराम, उनकी 38 वर्षीय पुत्रवधू क्रांति पत्नी धर्मेंद्र, 18 वर्षीय बेटी काजल और आठ वर्षीय पौत्री आरजू घायल हुई हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग पहले से ही रंजिश मानते हैं। इसी विवाद के चलते परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। आसाराम के अनुसार विवाद को लेकर वह सुबह ही शिकायत करने नयागांव थाने पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस की ओर से समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने से लौटने के बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि उनकी बेटियों काजल और आरजू के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव और विरोध करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाया गया। पीड़ित का कहना है कि घटना में परिवार के चार लोग घायल हो गए। इसके बाद वह घायलों को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी दूसरे पक्ष के लोगों ने दोबारा मारपीट की। पीड़ित परिवार ने होतीलाल पुत्र अंतराम, चंचल पुत्र होतीलाल, सनी पुत्र होतीलाल, सुमन पत्नी होतीलाल समेत पांच नामजद और दो अन्य लोगों को आरोपी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल सभी लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर प्राप्त होने के बाद अभियोग पंजीकृत कर आरोपों की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें