फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

कासगंज। घरों में हवन-पूजन के साथ कन्या-लांगुरों को भोजन कराकर व्रत का पारायण किया गया, वहीं देवी मंदिरों में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मां सिद्धिदात्री की आराधना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। नवमी पर श्रद्धालुओं ने घरों में स्थापित देवी की चौकी पर विधि-विधान से पूजा की। वैदिक मंत्रों के बीच हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद कन्याओं और लांगुरों को हलवा, पूरी और चने का भोजन कराकर दक्षिणा दी गई। मंदिरों में भी मां को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। प्राचीन चामुंडा मंदिर, शांतापुरी स्थित काली मंदिर, हुल्का मंदिर और प्रभुपार्क के दुर्गा मंदिर में सुबह से भक्तों की आवाजाही बनी रही। चामुंडा मंदिर पर सबसे अधिक भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें