फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेड़ से बांधकर 13 साल के बच्चे को पीटा, चोरी का लगाया झूठा आरोप

गंजडुंडवारा। नगला चिना गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चोरी का आरोप लगाकर 13 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और उसके साथ गाली-गलौज की गई। इस अमानवीय घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित किशोर (13) की मां ने गंजडुंडवारा थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 8 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे गांव के किताव सिंह, सत्यपाल शाक्य, नेकराम और दयाराम ने उसके छोटे बेटे पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान गांव के कई लोग भी वहां एकत्र हो गए और किशोर को बंधन से मुक्त कराया। तहरीर के मुताबिक, ग्रामीणों के पहुंचने तक आरोपित किशोर को धमकी देते हुए वहां से चले गए। वीडियो वायरल हुआ तो सामने आई दरिंदगी घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने किशोर के साथ हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की गंभीरता सामने आई और लोगों में रोष फैल गया। जिस उम्र में बच्चे को स्कूल और खेल के मैदान में होना चाहिए, उस उम्र के किशोर को चोरी के आरोप में कानून हाथ में लेकर पेड़ से बांधकर पीटने की घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता के मुताबिक, उसके पति ट्रक चालक हैं और काम के सिलसिले में अक्सर गांव से बाहर रहते हैं। घटना के बाद महिला ने पति से संपर्क करने का प्रयास किया। बाद में पति से बात होने पर वह अपने बेटे को साथ लेकर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच और वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें