चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में घोड़े के काटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में घायल अफसाना बेगम को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने महिला की चोट पर करीब 40 टांके लगाए हैं। बताया गया कि सनिगवां में महिला के साथ घोड़े ने अचानक हमला कर दिया। घोड़े के काटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।