कानपुर के कोपरगंज स्थित कार्यालय में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शुक्रवार को व्यापारी संवाद का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार की ब्याज माफी योजना का स्वागत किया गया, वहीं दीपावली के मद्देनजर खाद्य विभाग द्वारा की जाने वाली अनावश्यक सैंपलिंग और जांच के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का कड़ा विरोध जताया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रुका, तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पर्व से पहले सीएम ग्रिड सड़कों का निर्माण कराने की भी जोरदार मांग उठाई गई।