बिठूर मांगे परिवर्तन अभियान के तहत भीतरगांव ब्लॉक के कुङनी कस्बे में आयोजित जनता हुंकार परिवर्तन रैली में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा नेताओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, बिजली समस्या, अवैध खनन और चंदा चोरी करने के मुद्दे उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।