कानपुर के चुन्नीगंज स्थित बहुप्रतीक्षित कन्वेंशन सेंटर की कार्यप्रणाली, निर्माण और व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच करने के लिए स्मार्ट सिटी की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वहां की तमाम सुविधाओं, तकनीकी पहलुओं और निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।