कल्याणपुर ब्लॉक के गंभीरपुर गांव से होकर गुजरने वाले बड़े नाले की सफाई अमर उजाला की खबर के बाद करा दी गई, लेकिन सफाई के बाद निकली सिल्ट को नाले और सड़क किनारे ही डाल दिया गया। अब यही सिल्ट ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क किनारे जमा सिल्ट बारिश में कीचड़ में बदल गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।