फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: मरहला-बैराज संपर्क मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, गिर रहे राहगीर

मरहला-गंगा बैराज संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। यहां जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिस पर गुजरने वाले दोपहिया वाहन सवार गिर कर घायल हो रहे हैं। यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहनों को रुक-रुककर निकलना मजबूरी हो गई है। यह हालात गड्ढा मुक्त सड़कों के अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। संपर्क मार्ग के डेढ़ सौ मीटर के क्षेत्र में सौ से अधिक गड्ढे हैं। कई गड्ढे आधे फीट तक गहरे हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। इन पर गुजरने वाले वाहन सवारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे वाहनों की रफ्तार काफी कम हो रही है। यह हाल मरहला चौराहे से लेकर गंगा बैराज के ट्रांस गंगा सिटी गेट नंबर दो तक का है। सड़क के दोनों लेन पर कई गड्ढे हैं, जबकि किनारों के छोर की मिट्टी कई जगह से धंसक गई है। इन पर चलना खतरे से खाली नहीं है। वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी रहती है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि बारिश से पहले ही कई जगह गड्ढे भरने का कार्य कराया जा चुका है। बारिश की वजह से दोबारा गड्ढे होने की आशंका है। इन्हें जल्द भराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें