चकेरी थानाक्षेत्र के रामादेवी फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह सेल्स टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर की जीप गुल्ला टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और हमराही अविनाश सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीप लखनऊ में सेल्स टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात प्रियंका वाजपेई की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि क्षतिग्रस्त जीप को फ्लाईओवर से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।