कानपुर के शास्त्री नगर वार्ड-91 स्थित बड़े सेंटर पार्क (श्री विशेश्वर महादेव समिति की बगिया) में योगा ग्राउंड बनाने के लिए हरे-भरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय जनता और पार्क में टहलने वाले लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया है और स्थानीय पार्षद विनोद गुप्ता पर पेड़ कटवाने की कोशिश का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर विनाश नहीं होने दिया जाएगा।