पनकी मंदिर में 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल का बड़ा मेला लगेगा। मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुढ़वा मंगल पर पनकी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए दूरदराज और दूसरे जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।