पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से मर्दनपुर गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गांव निवासी सद्दाम हुसैन का परिवार घर में पानी भरने के बाद प्राथमिक विद्यालय में रहने को मजबूर है। घर में पानी घुसने के कारण परिवार खाना तक नहीं बना पा रहा है। जरूरी सामान भी घर से बाहर नहीं निकाल सके। सद्दाम हुसैन के मुताबिक घर में पानी भरने के बाद परिवार के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। प्राथमिक विद्यालय में शरण लेने के बावजूद सरकारी स्तर पर अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची है। परिवार का कहना है कि मजबूरी में बच्चों को तरबूज खिलाकर भूख मिटानी पड़ रही है।