तहसील स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार ओमप्रकाश ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों संग बैठक की। उन्होंने लगातार 36 घंटे हुई बारिश से घर गिरी के नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लेखपाल गांव गांव पहुंचकर घर गिरने का सर्वे कर रहे हैं। बताया कि सीधे पीड़ित के खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याएं रखी तो निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। बैठक में पहुंचे प्रधानों से अधिकारियों ने लगातार 36 घंटे हुई बारिश से उनके ग्राम पंचायत में घर गिरी समेत नुकसान की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि लेखपाल गांव में स्थित घरों तक पहुंचकर बारिश से घर गिरने का सर्वे कर रहे हैं। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से अपील की है, कि बारिश से किसी का घर गिरा हो तो वह संबंधित लेखपाल को अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी उपलब्ध करवा दें जिससे दैवीय आपदा राहत कोष से पीड़ित के खाते में सहायता राशि भेजी जा सके। इस दौरान प्रधानों ने अपने अपने गांवों की पेंशन, आवास समेत अन्य समस्या बताई, तो अधिकारियों ने निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि पीड़ितों के खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी। उन्होंने सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।