फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएम ग्रिड के तहत चल रहे निर्माण कार्य में देरी पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई

गुरुदेव पैलेस से आजादनगर तक सीएम ग्रिड के तहत चल रहे निर्माण कार्य में देरी पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने तय समय में काम पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था मेसर्स एसएस इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। बुधवार को निरीक्षण के दौरान तपेश्वरी मंदिर के पिछले गेट के सामने भवन निर्माण सामग्री पड़ी मिली। इस पर जोनल अभियंता को सामग्री हटवाने के साथ संबंधित भवन स्वामी पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त जोन-1 के बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर पहुंचे तो पार्षद ने बताया कि कमलापति अस्पताल से जच्चा-बच्चा अस्पताल तक 350 मीटर सड़क बन चुकी है, जबकि खत्री धर्मशाला से कनौडिया बिल्डिंग तक निर्माण बाकी है। इस पर नगर आयुक्त ने आगे की सड़क के कार्ययोजना में शामिल न होने पर पत्रावली तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। नवरात्र में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद लक्ष्मीपुरवा, वार्ड-1 में दो अतिरिक्त पंप लगाकर जल निकासी तेज करने को कहा। आवास विकास, कल्याणपुर-पनकी मार्ग पर ग्रीनबेल्ट में ग्रिल लगवाने और कच्चे हिस्से का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें