फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में रेलवे का बड़ा एक्शन, कैंट के संजय नगर खलवा में जुग्गी बस्ती खाली करने के निर्देश

कानपुर के कैंट स्थित संजय नगर खलवा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लखनऊ से आई रेलवे विभाग की विशेष टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को तुरंत बस्ती खाली करने की अंतिम चेतावनी दे दी। गुरुवार को मौके पर पहुंची टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रेलवे की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटा लिया जाए। इस अचानक मिले नोटिस और चेतावनी के बाद वर्षों से वहां रह रहे गरीब परिवारों में बेघर होने का डर सताने लगा है और इलाके में अफरा-तफरी व हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें