शहर भर में गणेश महोत्सव की धूम है और बुधवार से गणेश विसर्जन की शुरुआत हो गई है। मंधना के बरियारेश्वर मंदिर के पास गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गयी।विसर्जन यात्रा के दौरान झमाझम बारिश के में भीगते और ढोल की थाप पर नाचते हुए गणेश भक्तों का उत्साह चरम पर था।