नरवल तहसील क्षेत्र के शीशूपुर स्थित प्राचीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को नवरात्र पर कन्या पूजन, भोज और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धाभाव से कन्या पूजन किया गया। महाना ने कन्याओं के पैर धोकर आशीर्वाद लिया और विधिवत भोज कराया। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्र पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कन्या पूजन के जरिए मां दुर्गा के रूप में कन्याओं के सम्मान का संदेश दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, रानू शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।