उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को मुख्य संरक्षक विजय कपूर की अध्यक्षता में दादानगर स्थित कोपेइस्टेट कार्यालय में हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा संगठन को गतिशील बनाने और व्यापारिक समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी कपिल सभरवाल, अजय सराफ, रंजीत सिंह, सौरभ गुप्ता, सौरभ गोसाई, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, नितिन छाबड़ा, कुलमीत छाबड़ा, अवनीत सिंह, अनुज जायसवाल आदि रहे।