किदवईनगर क्षेत्र के गोवर्धनपुरवा में खुलेआम चरस बेचते युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आरोपी खुलेआम लोगों को सफेद रंग की पुुड़िया पकड़ाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। चार सेकेंड के पहले वीडियो में सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार युवक हाफ पैंट पहने युवक को पुड़िया पकड़ता हुआ दिख रहा है। दूसरे वीडियो में वही युवक कहीं और खड़े होकर एक अन्य युवक से रुपये ले रहा है। 14 सेकेंड के तीसरे वायरल वीडियो में हरे रंग की शर्ट पहने एक युवक शर्ट की आस्तीन से सफेद रंग की पुड़िया देते हुए नजर आ रहा है। किदवईनगर एसओ विजय सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी नहीं है।