पनकी रतनपुर गांव में जलभराव की समस्या है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण आसपास का सारा पानी आकर गांव में भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव की समस्याओं को लेकर नगर निगम, सांसद, विधायक व पावर प्लांट के अधिकारियों के यहां तक कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।