फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आरसी सेंटर में नहीं पहुंच रहा गांव का कूड़ा, खाली पड़े हैं सभी ब्लॉक

चौबेपुर ब्लॉक के बिरतियान बिठूर गांव में आरसी सेंटर के संचालन में लापरवाही सामने आ रही है। गांव से निकलने वाले कूड़े का उठान नहीं हो रहा है और न ही कूड़ा आरसी सेंटर तक पहुंचाया जा रहा है। सेंटर परिसर में बने सभी ब्लॉक खाली पड़े हैं। इससे आरसी सेंटर के संचालन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव में कूड़ा उठान की व्यवस्था सुचारु न होने से सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। शासन की ओर से गांवों को स्वच्छ रखने और कूड़े के उचित निस्तारण के लिए आरसी सेंटर बनवाए गए हैं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते इनका उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सेंटर में कूड़ा ही नहीं पहुंच रहा है तो इसके निर्माण पर खर्च किए गए सरकारी धन का क्या लाभ। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें