कानपुर के व्यस्त मार्ग स्थित दादा नगर पुल पर भारी यातायात और सुस्त व्यवस्था के कारण भीषण जाम लग गया। स्थिति इतनी खराब हो गई कि जाम का दायरा बढ़कर विजयनगर से लेकर सीटीआई चौराहा तक पहुंच गया। घंटों तक वाहन फंसे रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक मार्गों की कमी और भारी वाहनों के दबाव के कारण लोगों का सफर घंटों की मशक्कत में बदल गया।