कानपुर के मंधना क्षेत्र में बुधवार देर शाम मंधना बिजलीघर के पास एक बड़ा हादसा सामने आया। एलपीजी गैस सिलेंडर से लदे एक ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा विशाल बबूल का पेड़ अचानक मुख्य मार्ग पर आ गिरा। इस घटना के कारण मंधना-कुरसौली मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इस मार्ग से लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग रोजाना आना-जाना करते हैं, जिससे रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीण और राहगीर भारी मुसीबत में फंस गए हैं।