हादसे के बाद चार क्षतिग्रस्त कोचों को छोड़कर बाकी ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर तीन से रात करीब आठ बजे रवाना किया गया। हादसा करीब शाम 5:03 बजे हुआ था। इस तरह ट्रेन करीब दो घंटे 57 मिनट की देरी से रवाना हो सकी। हैरानी की बात यह रही कि हादसे में प्रभावित चार एसी कोचों के यात्रियों को ट्रेन में नहीं बैठाया गया। उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया गया। यात्रियों को बताया गया कि उनके लिए बाद में विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्हें इंतजार करने को कहा गया लेकिन इस दौरान यात्रियों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी कि उन्हें कब और कैसे उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।