कानपुर उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में व्यापारियों ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। व्यापारियों ने डिजिटल भुगतानों पर भारत सरकार द्वारा लगाए जाने वाले संभावित एमडीआर शुल्क के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नो यूपीआई डे मनाने की घोषणा की। डिजिटल लेनदेन पर नए शुल्क का कड़ा विरोध करते हुए व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि 10 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।