2,000 से अधिक के डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कानपुर नगर ने दो अक्टूबर को नो यूपीआई-डे मनाने का ऐलान किया है। संगठन के आह्वान पर शहर के व्यापारी उस दिन यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे। ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए संगठन के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि कि दो अक्टूबर को बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक नगद रुपये साथ लेकर आएं, क्योंकि व्यापारी यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे।