दिल्ली में आयोजित 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए राहतकारी निर्णयों का कानपुर के उद्यमियों और व्यापारिक संगठनों ने पुरजोर स्वागत किया है। अधिकारियों से बिना कोर्ट मंजूरी गिरफ्तारी की शक्ति वापस लेने, 10 हजार तक के छोटे मामलों में नोटिस न जारी करने और आपराधिक मुकदमे की सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ करने से कारोबारियों में विश्वास बढ़ेगा।