रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित आजाद पार्क में मवेशी को काटकर उसके अवशेष छावनी के टचिंग ग्राउंड में फेंक दिए गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।