आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट में बुधवार को वार्षिक सांस्कृतिक समारोह रिदम मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर कमांडर कैंट महेश्वर सिंह जमवाल, विशेष अतिथि दिव्या जमवाल व प्रधानाचार्य वी मुरलीधरन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।छात्र-छात्राओं ने तकनीक के दुरुपयोग का युवा पीढ़ी पर बुरा असर विषय पर महत्वपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही शानदार नृत्य और गायन ने पूरे पंडाल में समा बांध दिया। वहीं उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।