सर्व पितृ अमावस्या (शनिवार) के पावन अवसर पर कानपुर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बिठूर स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं काार्यभारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य किया।