फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: क्रेन में पीछे से टकराई स्कूटी, दंपति घायल, बेटा बाल-बाल बचा

चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा मोड पर स्कूटी सवार पीछे से क्रेन से जा टकराया। हादसे में स्कूटी सवार दंपति घायल हो गए। जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। चकेरी के अहिरवा के संजीव नगर निवासी जितेंद्र यादव लखनऊ में रियल स्टेट कंपनी में जॉब करते हैं। मंगलवार दोपहर में पत्नी शोभना यादव और बेटे के साथ गुमटी शॉपिंग करने गए थे। वह देर शाम वापस घर लौट रहे थे। अभी वह शिवकटरा मोड पर पहुंचे थे। तभी अचानक से उनकी स्कूटी क्रेन में पीछे से जा टकराई। हादसे में दंपति घायल हो गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें