फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

नवीन गंगा पुल से कानपुर की ओर रोडवेज बसों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद मंगलवार को दोपहर लखनऊ चारबाग डिपो की रोडवेज बस शार्टकट के चक्कर में पुल पर जाने लगी तो होमगार्ड ने उसे रोक लिया। बस रोकने पर कंडक्टर होमगार्ड से भिड़ गया। साथ ही अड़ गया कि वह बस को किसी भी सूरत में नहीं मोड़ेगा। इस बीच कुछ राहगीरों ने होमगार्ड का पक्ष लिया, तब कंडक्टर शांत हुआ। इसके बाद बस के वापस मोड़ने के दौरान नवीन गंगा पुल पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। मालूम हो कि जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली सभी रोडवेज बसों को बदरका चौराहे से आजाद मार्ग होकर सरैया रेलवे क्रॉसिंग से गंगा बैराज होकर कानपुर निकाले जाने के लिए डायवर्जन हुआ है। इसके बावजूद कई रोडवेज बसें शार्टकट के चक्कर में नवीन गंगा पुल से होकर निकल रही है। मंगलवार दोपहर लखनऊ चारबाग डिपो की एक बस उन्नाव से कानपुर की ओर जाने के लिए नवीन गंगा पुल मोड़ पर जैसे ही पहुंची, वहां तैनात होमगार्ड ने उसे रोक लिया। इस पर बस का कंडक्टर कई यात्रियों के साथ सड़क पर आ गया और होमगार्ड से भिड़ गया। होमगार्ड का गिरेबान पकड़ते हुए बोला, जिसे बुलाना हो बुला लो हम बस पीछे नहीं करेगें। कई राहगीरों ने इसका विरोध किया और कंडक्टर को नियम बताते हुए बस को वापस ले जाने को कहा। इस दौरान एक घंटे तक पुल मोड़ के पास जाम लगा रहा। दोपहर एक से दो बजे के बीच लोग जाम से जूझे। उधर,स सीओ (ट्रैफिक) प्रदीप मौर्य का कहना है कि मामले की जांच होगी। रोडवेज के एआरएम से बात की जाएगी। इस तपह की गुंडई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें