फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गड्ढों में तब्दील सड़क, खतरनाक चैंबर दे रहे हादसों को दावत

पनकी में कांशीराम कॉलोनी चौराहे से महावीर नगर की ओर जाने वाली सड़क बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह सड़क टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने चैंबर भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं। वहीं, सड़क पर फैली गिट्टी-बजरी दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खस्ताहाल सड़क पर आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की दुर्दशा से राहगीरों में हादसों का डर बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें