फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांडु नदी के बढ़ते जलस्तर से कई बस्तियां जलमग्न, बेघर हुईं उम्मीदें

पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही आसपास के इलाकों में जिंदगी बाढ़ के बीच फंसती जा रही है। मर्दनपुरवा, मायापुरम, गुजैनी, ग्राम पिपौरी और मेहरबान सिंह का पुरवा समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कहीं घरों में पानी घुस चुका है तो कहीं रास्ते डूबने से लोगों का संपर्क टूटने लगा है। जिन चौखटों पर रोज परिवार की खुशियां बसती थीं आज वही पानी में डूबी हैं। पानी बढ़ने के साथ परिवार जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल रहे हैं। कोई रिश्तेदारों के यहां पहुंच रहा है तो कोई ऊंचे स्थान पर आसरा ले रहा है। कुछ परिवार हाईवे किनारे पन्नी डालकर रात गुजारने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी चिंता बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों की है। बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंच गया है, जिससे फसलें डूबने लगी हैं। संपर्क मार्ग जलमग्न होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भोजन, पीने के पानी और दवाओं को लेकर भी लोग चिंतित हैं। स्थानीय निवासी पंकज कहते हैं कि पांडु का पानी सिर्फ घर नहीं डुबो रहा, बल्कि लोगों की वर्षों की मेहनत और उनकी उम्मीदें भी बहा ले जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें