नानकारी के सामने स्थित निचली गंगनहर पर छठ पूजा घाट पर पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने घाट पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों के साथ ही जाम से निपटने की व्यवस्था परखी। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। छठ पूजा के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।