फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश के कारण जीटी रोड पर गड्ढे, बाइक अनियंत्रित होने से चप्पल कारीगर हुआ जख्मी

बारिश में जख्मी हुईं सड़कें राहगीरों को घायल कर रही हैं। चकेरी थानाक्षेत्र के जीटी रोड गंगागंज बस्ती के पास गड्ढे में रविवार दोपहर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर घायल हो गया। कुछ दिन पहले एक व्यापारी का गड्ढों में गिरकर पैर टूट गया था। शुक्लागंज के बिंदानगर निवासी अनवर हुसैन चप्पल कारीगर हैं। बताया कि बीते दिनों उनकी पत्नी इस्मतुल बच्चों के साथ फतेहपुर के बिंदकी मायके गई थी। छोटे भाई आरिफ ने बताया कि रविवार को अनवर बाइक से परिवार को लेने के लिए बिंदकी जा रहे थे। जीटी रोड पर गंगागंज बस्ती के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क पर गिरने के कारण अनवर घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण पूरे शहर की सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। रामादेवी से गंगागंंज और टाटमिल से लेकर जरीबचाैकी तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। स्थानीय निवासियों राजेश, सोनू, मुकेश समेत कई लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के ध्यान न देने से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें