चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में द सोशल लाइफ नाम से चल रहे हुक्का बार में पुलिस की टीम ने बुधवार शाम को छापेमारी की। इस दौरान संचालक समेत कुल 11 लोग पकड़े है। संचालक मो. तौशीफ इंटर का छात्र है। पिता शकील प्रॉपर्टी डीलर है। 100 से 300 रुपये तक हुक्का देते थे।