नत्थापुरवा में जिस खेत में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह गांव के किसान सुख्खीलाल निषाद का है। शुक्रवार दोपहर बाद किसान की बेटी तारा और परिवार के अन्य सदस्य खेत में सब्जियां तोड़ने पहुंचे, लेकिन घटनास्थल पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें खेत के अंदर जाने से रोक दिया। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था के तहत खेत के आसपास आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।