फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शिविर में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने पहुंचे लोग, जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

जिले के सभी 3770 बूथों पर शनिवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और गलतियां दुरुस्त कराने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में नए मतदाता बनने और सूची में संशोधन पर जोर रहा। बीएलओ ने 18 वर्ष के युवाओं समेत पात्र नागरिकों से आवेदन लिए, पंजीकरण प्रक्रिया समझाई। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज और हडसन स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल एजेंटों से पंजीकरण की प्रगति जानी। डीएम ने निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और विवरणों में गलतियां सुधारने के आवेदनों का समय से निस्तारण हो। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें