रतनलालनगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया जिससे से वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर प्रबंध निदेशक अमरप्रीत सिंह, हर्षप्रीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णा चौहान, उपप्रधानाचार्य मोनिका जॉन और हेड मिस्ट्रेस पूजा कपूर मौजूद रहीं। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।