कानपुर जिले के घाटमपुर कस्बे में ओवरब्रिज धंसने और लगातार बारिश व ओवरलोड वाहनों के दबाव से जर्जर हुई सर्विस रोड का पुनर्निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन ऑटो और ई-रिक्शा पलटने से राहगीर चोटिल हो रहे थे। एनएचएआई द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बड़ी राहत मिलेगी।